बार-बार पेशाब / Overactive Bladder (OAB)
बार-बार पेशाब / Overactive Bladder (OAB)
क्या है?
Overactive Bladder एक ऐसी स्थिति है जिसमें मूत्राशय (bladder) सामान्य से अधिक सक्रिय हो जाता है और अचानक पेशाब की तीव्र इच्छा होती है। कभी-कभी मरीज पेशाब रोक नहीं पाते और अनजाने में पेशाब निकल सकता है। यह समस्या पुरुषों और महिलाओं दोनों में हो सकती है।
मुख्य लक्षण:
- बार-बार पेशाब आना (दिन में कई बार)
- अचानक पेशाब की तीव्र इच्छा (urgency)
- पेशाब रोकने में कठिनाई
- रात में कई बार पेशाब के लिए उठना (nocturia)
- कभी-कभी पेशाब निकल जाना (urge incontinence)
संभावित कारण:
- बढ़ती उम्र
- मूत्राशय की मांसपेशियों की अधिक सक्रियता
- प्रोस्टेट समस्या (पुरुषों में)
- तंत्रिका तंत्र की बीमारियाँ
- मधुमेह
- बार-बार संक्रमण
कई मामलों में स्पष्ट कारण नहीं मिलता।
जांच:
सही कारण जानने के लिए निम्न जांच की जा सकती हैं।
- Urine test
- Ultrasound bladder
- Post-void residual urine measurement
- Bladder diary (पेशाब की आदतों का रिकॉर्ड)
जटिल मामलों में:
- Urodynamic study
- Cystoscopy
इलाज:
इलाज आमतौर पर चरणबद्ध तरीके से किया जाता है।
1. Lifestyle & Behavioural Therapy
यह पहला और सबसे महत्वपूर्ण कदम होता है।
- Bladder training
- निर्धारित समय पर पेशाब करना
- कैफीन और शराब कम करना
- शाम के बाद तरल कम लेना
- वजन नियंत्रण
2. Medicines
अगर लक्षण बने रहें तो दवाएँ दी जा सकती हैं।
Antimuscarinic medicines
- bladder की मांसपेशियों को शांत करती हैं|
Beta-3 agonists
- bladder capacity बढ़ाने में मदद करते हैं|
3. Advanced Treatments
यदि दवाओं से लाभ न हो तो आगे के विकल्प:
Botulinum toxin injection
- bladder में botox injection दिया जाता है|
- bladder की अधिक सक्रियता कम करता है|
Sacral nerve stimulation
- नसों के सिग्नल को नियंत्रित कर bladder function सुधारता है|
कब डॉक्टर से मिलें?
- पेशाब बहुत बार आना
- अचानक पेशाब निकल जाना
- पेशाब में खून
- बार-बार संक्रमण
- जीवन की गुणवत्ता प्रभावित होना
बचाव और जीवनशैली:
- नियमित पानी पीना लेकिन अत्यधिक नहीं
- कैफीन कम करना
- Bladder training
- स्वस्थ वजन बनाए रखना
आगे क्या करें?
- अपॉइंटमेंट बुक करें
- डॉक्टर से सलाह लें
- मुख्य मेनू
अधिक जानकारी के लिए:
- European Association of Urology – Non-Neurogenic Female LUTS Guidelines
- American Urological Association – Overactive Bladder Guidelines
- Urological Society of India – LUTS / OAB Practice Recommendations
