पेशाब में जलन / संक्रमण (UTI)
पेशाब में जलन / संक्रमण (UTI)
क्या है?
UTI (Urinary Tract Infection) मूत्र मार्ग (urinary tract) का संक्रमण है जो बैक्टीरिया के कारण होता है। यह संक्रमण मूत्राशय (bladder), मूत्र नली (urethra) या कभी-कभी किडनी को प्रभावित कर सकता है। यह समस्या महिलाओं में अधिक देखी जाती है, लेकिन पुरुषों में भी हो सकती है।
मुख्य लक्षण:
- पेशाब करते समय जलन या दर्द
- बार-बार पेशाब आना
- पेशाब में बदबू या धुंधलापन
- पेट के निचले हिस्से में दर्द
- कभी-कभी पेशाब में खून
संभावित कारण:
- बैक्टीरियल संक्रमण
- कम पानी पीना
- पेशाब रोककर रखना
- अस्वच्छता (poor hygiene)
- बार-बार संक्रमण
जांच:
सही निदान के लिए निम्न जांच की जा सकती हैं|
- Urine routine test
- Urine culture
- Ultrasound KUB (जरूरत पड़ने पर)
इलाज:
इलाज संक्रमण की गंभीरता पर निर्भर करता है।
- Antibiotic दवाइयाँ
- दर्द और जलन कम करने की दवाइयाँ
- अधिक पानी पीना
कब डॉक्टर से मिलें?
- पेशाब में तेज जलन
- बुखार के साथ पेशाब में दर्द
- पेशाब में खून
- बार-बार संक्रमण
बचाव और जीवनशैली:
- नियमित पानी पीना
- पेशाब को लंबे समय तक न रोकना
- साफ-सफाई का ध्यान रखना
- संतुलित आहार लेना
आगे क्या करें?
- अपॉइंटमेंट बुक करें
- डॉक्टर से सलाह लें
- मुख्य मेनू
